शब्द शिल्प अवार्ड से सम्मानित हुए आचार्य संजय सिंह चंदन

Share This News

धनबाद : साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए धनबाद निवासी आचार्य संजय सिंह ‘चंदन’ को शब्द शिल्प अवार्ड से सम्मानित किया गया है। धनबाद के वृंदावन कॉलोनी सबलपुर निवासी ‘चंदन’ को यह अवार्ड राष्ट्रीय शाखा काव्य संकलन पुस्तक की संपादिका डॉ अंजना सिंह द्वारा संकलित देश के नामचीन साहित्यकारों में बेहतरीन संग्रह की उत्कृष्ट स्थान के लिए 21 मई 2026 को धनबाद में ही प्राप्त हुई है। आचार्य संजय सिंह चंदन को उनकी उम्दा व बेहतरीन रचना के लिए साहित्य संगम बुक्स प्रकाशक की ओर से प्रशस्ति पत्र और शब्द शिल्प अवार्ड से नवाजा गया है, यह अवार्ड आचार्य संजय की साहित्य के प्रति समर्पण, लगन और हिंदी भाषा की लोकप्रियता के लिए किये गये प्रयास के लिए साहित्य संगम बुक्स समूह के प्रकाशन प्रमुख अमित पाठक शक्यादीपि ने प्रदान कर सम्मानित किया।सामाजिक साहित्यिक जागरुकता मंच – धनबाद के अध्यक्ष राजेश राय, इंद्रदेव शर्मा, प्रो.मनोज ठाकुर , वरिष्ठ पत्रकार उमेश तिवारी, रवींद्र उपाध्याय,प्रो. श्याम किशोर प्रसाद ने आचार्य संजय को सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई दी है।

Leave a comment