एक्टिव जॉन के एकदिवसीय वर्कशॉप कैनवस में सात पेंटिंग कलाकारों ने प्रस्तुत की शानदार चित्रकारी

Share This News

धनबाद :शुक्रवार को बैंक मोड़,उर्मिला टावर स्थित एक्टिव जोन में एकदिवसीय वर्कशॉप कैनवस पेंटिंग का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में जाने-माने प्रख्यात पेंटिंग आर्टिस्ट शिव शंकर धर और उनकी पत्नी जोइता धर के सानिध्य में धनबाद जिले के सात चुने हुए पेंटिंग आर्टिस्ट मानस राज भगतडीह, राघव गोयल शास्त्री नगर, पीहर अग्रवाल झरिया, स्तुति शर्मा झरिया श्रद्धा सलूजा जोड़ा फाटक, समृद्धि गुप्ता मनईटांड और शिवांश सिंह कुमारधुबी ने वर्कशॉप में बहुत ही बेहतरीन खूबसूरत दर्शनीय चित्रकारी बनाकर प्रस्तुत किया जिसकी सभी ने काफी प्रशंसा किया। इस मौके पर आर्टिस्ट शिव शंकर धर ने कहा एक आदर्श चित्रकार वह है जो न केवल अपनी कला से रंगों को कैनवास पर उतारता है, बल्कि दर्शकों के मन में भावनाओं, विचारों और जीवन के गहरे अर्थों को भी जगाने की क्षमता रखता है।एक आदर्श चित्रकार में अद्वितीय कल्पना और रचनात्मकता गुण होना चाहिए जो अपनी सोच और कल्पना के माध्यम से दुनिया को एक नया नज़रिया देता है. उसके बनाए चित्र में गहरी संवेदनशीलता चाहिए होना। एक आदर्श चित्रकार समाज, प्रकृति और मानवीय भावनाओं को बहुत गहराई से महसूस करता है. यही भावना उसकी कला में स्पष्ट रूप से झलकती है. जो इन सातों कलाकारों ने एक्टिव जॉन की वर्कशॉप में अपने बनाए चित्र के माध्यम से अपनी अमिट छाप छोड़ी है। जोइता धर ने बताया कला रातों-रात नहीं सीखी जाती।एक आदर्श चित्रकार वर्षों तक अभ्यास और साधना करता है. उनका धैर्य ही उनके चित्रों में बारीक और सटीक विवरण के रूप में दिखाई देता है।एक्टिव जॉन के सुनीता अग्रवाल का इस वर्कशॉप का आयोजन पेंटिंग कलाकारों के उज्जवल उत्थान की दिशा में एक बहुत ही सराहनीय पहल है ।

Leave a comment