उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे ने आज अपने कार्यालय कक्ष में स्टार मार्क शिकायतों की समीक्षा की।
अनुमंडल दंडाधिकारी ने बताया कि उपायुक्त को विभिन्न माध्यम से कई शिकायतें प्राप्त होती है। इसमें महत्वपूर्ण शिकायतों पर उपायुक्त द्वारा स्टार मार्क कर संबंधित पदाधिकारी को जांच करके शिकायत का निष्पादन करने के लिए निर्देश दिया जाता है।
इस क्रम में आज सभी स्टार मार्क शिकायतों की समीक्षा की। शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।
मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिवाकर सी द्विवेदी, जिला खनन पदाधिकारी श्री रितेश राज तिग्गा, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री नारायण राम, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी मौजूद थे।