खुशबू चौरसिया को भारत आईकॉनिक अवार्ड 2026 से नवाजा गया

Share This News

धनबाद:धनबाद की बेटी खुशबू चौरसिया को हैदराबाद स्थित आदित्य मानसरोवर फाइव स्टार होटल में आयोजित भव्य समारोह में भारत आईकॉनिक अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। शिक्षा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली धनबाद की बेटी खुशबू चौरसिया ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर , जिले और पूरे झारखंड प्रदेश का नाम रौशन किया है। भारत आईकॉनिक अवार्ड 2026 एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच है जो शिक्षा, व्यवसाय, कला, संस्कृति, खेल और प्रौद्योगिकी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है। विदित हो की 27 अप्रैल 2026 को हैदराबाद स्थित पांचतारा होटल में भव्य समारोह में खुशबू चौरसिया को सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान, खुशबू चौरसिया वर्तमान में तमिलनाडु के चेन्नई अनुपूरम और थिरु कालू कुंदरम स्थित अमिया कोचिंग सेंटर की संस्थापक सह प्रबंध निदेशक है। खुशबू के पिता आर एन चौरसिया धनबाद के प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र में वरिष्ठ पत्रकार सह ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत है। जिनसे उन्हें समाज सेवा और निष्ठा की प्रेरणा मिली है। खुशबू की इस उपलब्धि पर कोयलांचल के प्रबुद्ध जनों, शिक्षाविदों और उनके पैतृक निवास धनबाद में खुशी की लहर है। उनकी सफलता उन युवाओं एवं युवतियो के लिए प्रेरणा है जो अपने जुनून से समाज में बदलाव लाना चाहते है। विदित हो कि खुशबू चौरसिया को साउथ इंडिया वुमेन अचीवर्स अवार्ड 2025, नेशनल टैलेंट अवार्ड 2025 तमिलनाडु में, नेशनल एक्सीलेंट अवार्ड 2026, नई दिल्ली 11 अप्रैल 2026 को एवं 27 अप्रैल 2026 को हैदराबाद में भारत आईकॉनिक अवार्ड 2026 से नवाजा गया ।

Leave a comment