मरीज़ों के लिए 25 यूनिट रक्त संग्रह किया गया
धनबाद :अजय सहयोग फाउंडेशन की ओर से आईएसएम गेट के समीप डीजीएमएस मैदान के हॉल में मंगलवार को आयोजित एक दिवसीय महा रक्तदान शिविर एवं नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में मिनी सिद्धार्थ गौतम, समाजसेवी कुम्भनाथ सिंह, सर्वधर्म सामूहिक विवाह के अध्यक्ष प्रदीप सिंह उनकी धर्मपत्नी जया सिंह,श्वेता किन्नर शामिल हुए। रक्तदान शिविर का शुरुआत संयुक्त रूप से अतिथियों व अजय सहयोग फाउंडेशन के सदस्यों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह एवं रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया। एसजेएएस के ब्लड यूनिट टीम के सहयोग से रक्तदाताओं एवं संस्था के सदस्यों के रक्तदान से 25 यूनिट रक्त संग्रह किया गया । शिविर में डीजीएमएस के डिप्टी डायरेक्टर दीपक एवं उनकी धर्मपत्नी ने रक्तदान किया। डिप्टी डायरेक्टर दीपक ने कहा रक्तदान महादान है जरूरतमंदों के लिए लोगों को रक्तदान करने के संदर्भ में प्रेरित करने के लिए अजय सहयोग फाऊंडेशन की सराहना की। इस मौके पर प्रदीप सिंह ने कहा अजय सहयोग फाउंडेशन का रक्तदान जागरूकता के प्रति पहल एवं सामुदायिक सेवा की भावना उल्लेखनीय एवं प्रशंसनीय है। संस्था की अध्यक्ष नीतू तिवारी ने बताया कि अजय सहयोग फाऊंडेशन का उद्देश्य जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है यह फाउंडेशन न केवल रक्तदान, बल्कि अन्य सामाजिक कार्यों में सालों भर सक्रिय रहता है। रक्तदान वास्तव में एक महादान है, क्योंकि यह न केवल किसी मरणासन्न व्यक्ति को जीवनदान देता है, बल्कि यह एक निस्वार्थ मानवीय कार्य है। प्रयोगशाला में रक्त नहीं बन सकता, इसलिए मानव रक्त ही एकमात्र विकल्प है। रक्तदान से जरूरतमंद को जीवन मिलता है और दाता को हृदय रोग का कम जोखिम और मुफ्त स्वास्थ्य जांच जैसे फायदे भी मिलते हैं। मिनी सिद्धार्थ गौतम ने अजय सहयोग फाउंडेशन की अध्यक्ष नीतू तिवारी को इस नेक कार्य के लिए बधाई दी। कुम्भनाथ सिंह ने नीतू तिवारी को रक्तदान सह नेत्र जांच आयोजन करने के लिए बधाई देकर कहां की इस तरह के स्वास्थ्य से संबंधित आयोजन से लोग लाभान्वित होते हैं । रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सुरेश कुमार, कमलेश कुमार, सुषमा अंजू, शोभा, नम्रता गुप्ता अदिति तिवारी सक्रिय थे