धनबाद,21 अप्रैल 2026
मारवाड़ी युवा मंच, धनबाद कोयलांचल शाखा ने सिविल सेवा दिवस के पावन अवसर पर धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया।
उपायुक्त आदित्य रंजन के साथ यह भेंट जिला कार्यालय में संपन्न हुई, जो सामाजिक और प्रेरणादायक चर्चाओं से परिपूर्ण रही।
शाखा के सदस्यों ने उपायुक्त महोदय को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर उनके द्वारा जिले में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।
इस दौरान मंच द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक परियोजनाओं और भविष्य में किए जाने वाले जनसेवा के कार्यों की जानकारी साझा की गई।
उपायुक्त ने युवाओं के उत्साह को सराहा और उन्हें समाज निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से युवा नीरज अग्रवाल संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रांतीय संयोजक,शिव शंकर चौधरी शाखा अध्यक्ष एवं अधिवक्ता, प्रिंस कथूरिया शाखा उपाध्यक्ष, रविंद्र चमड़िया शाखा संयोजक, राहुल मजारिया शाखा संयोजक उपस्थित रहे।बैठक के अंत में शाखा के सदस्यों ने उपायुक्त के अमूल्य समय और मार्गदर्शन के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनका जन-सेवा के प्रति समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।