धनबाद : सोमवार को महान पार्श्व गायिका आशा भोंसले को गाँधी सेवा सदन में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में समाजसेवी बिजय झा, जुबेर आलम, तारक नाथ दास समेत तमाम गणमान्य लोगों ने उन्हें याद करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आशा भोंसले ने अपने अनोखे स्वर और बहुमुखी प्रतिभा से भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके गीत आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।
विजय झा ने कहा कि आशा जी का जाना सिर्फ एक कलाकार का नहीं, बल्कि एक युग का अंत है। उनकी आवाज़ हमेशा हमारे बीच जीवित रहेगी। आशा भोंसले का संगीत हमेशा हमारे दिलों में गूंजता रहेगा। उनका योगदान भारतीय संगीत जगत के लिए सदैव अमूल्य रहेगा।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट