धनबाद/ रांची : रांची के खेल गांव में 10,11व 12 अप्रैल को आयोजित तीन दिवसीय ईस्ट ज़ोन पिकल बॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन संपन्न हुआ।टूर्नामेंट में महिला वर्ग मे सिंगल और डबल दोनों वर्ग मे प्रचेता वर्मा ने गोल्ड मेडल लेकर झारखंड का नाम रोशन किया, जबकि पुरूष वर्ग मे बिहार के राजीव कुमार ने सिंगल और डबल दोनों वर्ग मे गोल्ड मेडल लेकर ईस्ट जोन चैम्पियनशिप मे परचम लहराया। इस टूर्नामेंट में लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें 400 से अधिक मैच खेले गए।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसपी हिर्दिप पी. जनार्दन उपस्थित रहे। उन्होंने सभी विजेताओं को मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ऑल इंडिया पिकल बॉल संगठन के कर्नाटक के सेक्रेटरी सह एशिया पिकलबाल फैडरेशन के रजत कंकर, मध्य प्रदेश के सेक्रेटरी बलवंत शालूके तथा बिहार के सेक्रेटरी रंजन गुप्ता,और आयोजक झारखंड पिकलबाल संघ के सचिव प्रभात कुमार भी मौजूद रहे।
इस टूर्नामेंट का आयोजन झारखंड पिकल बॉल संगठन एवं रांची पिकल बॉल एसोसिएशन द्वारा किया गया, जिसमें खेल गांव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता में झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, बिहार, असम और सिक्किम समेत विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के परिणाम में
मेंस ओपन डबल्स में राजीव और अनुकूल ने गोल्ड मेडल हासिल किया, जबकि रंजन कुमार और दीपक पासवान ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। आदित्य गुप्ता और अपूर्व गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।मेंस ओपन सिंगल्स में राजीव कुमार ने गोल्ड, चंदन कुमार पंडित ने सिल्वर और विशाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
वहीं 35 प्लस सिंगल्स में अनुकूल ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
इस टूर्नामेंट में धनबाद के अंडर-14 और अंडर-16 खिलाड़ियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी बच्चों ने पहली बार इतने बड़े स्तर के टूर्नामेंट में भाग लिया और अपने-अपने पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
झारखंड पिकलबॉल संघ के वाइस प्रेसिडेंट बी. सुधीर ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दीं और पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनका मार्गदर्शन करते रहे।
टूर्नामेंट के सफल आयोजन और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने इस प्रतियोगिता को यादगार बना दिया।
इस दौरान झारखंड पिकलबाल संघ के अथ्यक्ष नीता कुमारी, उपाध्यक्ष बी.सुधीर, गुंजन कुमार, सचिवप्रभात कुमार सह सचिव गौरव कुमार,रूपेश कुमार, देव राज आनंद और ओमकार जबकि रांची जिला पिकलबाल संघ संजय पांडे, मनोज तिवारी, भरत शाह,डीसपी दिलिप खालको,मंजीत सिंह, योगेश कुमार, रीशी कुमार सुमन सिंहा,प्रियंका, आदि मौजूद रहे
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट
