धनबाद पुस्तक मेला का समापन, अंतिम दिन उमड़ी भारी भीड़, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

Share This News

नबाद पुस्तक मेला के अंतिम दिन पूरे मेला प्रांगण में पुस्तक प्रेमियों और सांस्कृतिक दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। छुट्टी और सुहावने मौसम के कारण लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और हर स्टॉल पर पुस्तकों की अच्छी खरीदारी हुई।

मेले के सफल आयोजन पर अध्यक्ष अतनु गुप्ता और सचिव गोपाल भट्टाचार्य ने सभी आगंतुकों, सहयोगियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान सभी पुस्तक विक्रेताओं को स्मारक देकर सम्मानित किया गया। वहीं सांस्कृतिक सचिव श्रीमती सुतापा सेनगुप्ता को चेयरमैन डॉ. अबीर चक्रवर्ती के हाथों सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कोलकाता की मशहूर गायिका सुचिस्मिता चक्रवर्ती ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने अपने गीतों के जरिए स्वर्गीय आशा भोसले को श्रद्धांजलि अर्पित की और पुराने-नए गीतों से दर्शकों का दिल जीत लिया।


बंगाली वेलफेयर सोसाइटी ने मेले की सफल कवरेज के लिए मीडिया, जिला प्रशासन, नगर निगम और सभी धनबादवासियों का आभार जताया।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment