धनबाद/ रांची: रविवार12 अप्रैल को अम्बेडकर स्कूल ऑफ़ मार्शल आर्ट्स के अध्यक्ष सह मुख्य प्रशिक्षक अनिल बाँसफोर ने केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से रांची में मुलाकात कर अम्बेडकर स्कूल ऑफ़ मार्शल आर्ट्स के आगामी माह में आयोजित होने वाले खेल महोत्सव की जानकारी देकर आने का आमंत्रण दिया। अनिल बांसफोर ने बताया कि खेल के साथ-साथ उक्त कार्यक्रम में विशेषकर कई दर्जनों सफाई कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, झारखंड प्रांत प्रचारक गोपाल शर्मा के साथ-साथ आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। ज्ञातव्य हो कि हर वर्ष 14 अप्रैल को बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जन्म दिवस से एक माह तक मार्शल आर्ट्स खेल महोत्सव का आयोजन संस्था के द्वारा काफी भव्य तरीके से किया जाता है।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट