5 अप्रैल को रांची में तेजस्वी यादव की जनसभा में शामिल होंगे 1200 कार्यकर्ता

Share This News

धनबाद: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक गुरुवार को सर्किट हाउस में जिलाध्यक्ष महानगर मुमताज कुरैशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य तारकेश्वर यादव एवं जिला कमेटी के सदस्य, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार तथा प्रखंड अध्यक्ष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश राजद के सचिव जय प्रकाश यादव ने कहा कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को राजद का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उनका झारखंड में पहला आगमन 5 अप्रैल को होने जा रहा है। इस अवसर पर रांची के धुर्वा स्थित सेलिब्रेशन हॉल में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर पूरे राज्य के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि धनबाद जिला कमेटी, प्रखंड कमेटी, पंचायत अध्यक्ष एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के करीब 1200 कार्यकर्ता एक साथ रांची जाकर कार्यक्रम में भाग लेंगे।
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की. बैठक में मुख्य रूप से यादव महासभा के रिंक यादव प्रदेश के नेता विक्रमाद सिंह यादव,रामू गुरु शर्मा,पिछला प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष विनोद यादव, राधेश्याम यादव, पन्ना लाल यादव ,बबलू यादव एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment