सांसद ढुल्लू महतो ने लिटिल जीनियस किंडरगार्डन स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह का किया उद्घाटन

Share This News

धनबाद : हीरापुर हरि मंदिर परिसर में लिटिल जीनियस किंडरगार्डन के वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद सांसद ढुल्लु महतो ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल के सचिव सत्येंद्र कुमार और प्रिंसिपल पूनम प्रिया ने सांसद को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने विभिन्न गीत संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुतियां पेश कर अभिभावकों एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। सांसद ढुल्लु महतो ने छोटे बच्चों की पढ़ाई और विभिन्न उपयोगी एक्टिविटीज को लेकर हिंदू मिशन रोड स्थित लिटिल जीनियस किंडरगार्डन स्कूल के सचिव सत्येंद्र कुमार, प्रिंसिपल पूनम प्रिया एवं उनके सारे शिक्षकों- शिक्षिकाओं के प्रयासों की काफी तारीफ की। समाज में शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए स्कूल और फाउंडेशन के उल्लेखनीय योगदानों के संदर्भ में स्कूल और संस्था को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। स्कूल के सचिव सत्येंद्र कुमार ने बताया गरीब उत्थान एजुकेशनल एंड वेलफेयर फाउंडेशन की तारीफ की जो अब लिटिल जीनियस किंडरगार्डन स्कूल में के दूसरे सत्र में आर्थिक दृष्टिकोन कमजोर बच्चों को निशुल्क शिक्षा देंगे

Leave a comment