होम डिजाइन सेंटर का उद्घाटन किया गया

Share This News

धनबाद :बरवाअड्डा स्थित शिवम नगर, मेंन रोड में होम डिजाइन सेंटर का उद्घाटन रविवार को समाजसेवी बिरजू साव ने फीता काट कर किया । सिविल इंजीनियर व ओनर श्रवण कुमार निराला ने बताया कि यहां उच्चस्तरीय कंस्ट्रक्शन और डेवलपर का कार्य अनुभवी आर्किटेक्ट के द्वारा वास्तु प्लान के साथ किया जाता है। बताया कि वास्तु-अनुकूल निर्माण और डेवलपर सेवाएं आपके घर या व्यवसाय में सकारात्मक ऊर्जा, समृद्धि और संतुलन लाती हैं। वास्तु प्लान के साथ नक्शा मुख्य द्वार, रसोई, और शयनकक्ष को सही दिशाओं (जैसे पूर्व या उत्तर-पूर्व) में रखकर मानसिक शांति और स्वास्थ्य में सुधार करती है।वास्तु के साथ निर्माण के सकारात्मक ऊर्जा,स्वास्थ्य और समृद्धि व स्थायित्व के लाभ है। प्रतिष्ठान के पार्टनर कुणाल साव ने बताया कि बताया कि यहां घर निर्माण, नक्शा पास कराने एवं वास्तु के अनुसार घर का नक्शा और निर्माण की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही नगर निगम एवं संबंधित विभागों से नक्शा पास कराने की प्रक्रिया में भी सहयोग दिया जाएगा, जिससे लोगों को एक ही स्थान पर सभी सेवाएं मिल सकें।उन्होंने कहा कि आधुनिक डिजाइन और बेहतर प्लानिंग के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर सेवा देने का प्रयास किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में अमित सिंह, आदित्य सिन्हा,शरीफ अंसारी,नरेश रजक राजू पासवान समेत स्थानीय लोग एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की और इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।

Leave a comment