धनबाद : सबलपुर सहयोगी नगर स्थित वृद्धजनों के आश्रय स्थल ओल्ड एज होम में शनिवार को ईद मिलन समारोह मनाया गया। साथ ही गुजराती समाज से विभिन्न ज्ञातियों के सामाजिक सेवाकर्ताओं ने आश्रम में पहुंचकर वृद्धजनों का सेवा सम्मान किया। इस अवसर पर समाज के किशोर परमार की पत्नी मधु बेन परमार का जन्मदिन वृद्धजनों के संग केक काट कर मनाया गया। इस अवसर पर सभी वृद्ध जनों को स्वादिष्ट स्वरुचि भोजन करवाया गया। गुजराती समाज के द्वारा वृद्धजनों को स्टील का बड़ा गोदरेज अलमीरा उपहार स्वरूप भेंट किया गया। वहीं, उपस्थित लोगों ने आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी को करीब 80 वृद्धजनों के उल्लेखनीय सेवा कार्य को लेकर व ईद की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर गुजराती समाज के किशोर परमार, दीपक उदानी परेशभाई चौहान, महेंद्र चौहान,हेमंत परमार, संजय परमार, भवेश ठक्कर, रमेश त्रिवेदी गोपाल भाई ठक्कर लक्ष्मीकांत चावड़ा, अनीता परमार, तेजल देसाई, नीता परमार,स्मिता परमार, अभिलाषा उदानी, समेत अन्यने वृद्धजनों का सेवा सम्मान किया। साथ ही लालमणि वृद्धा आश्रम के अध्यक्ष सह ओल्ड एज होम के संचालक नौशाद गद्दी, कार्यकारी अध्यक्ष बी सुधीर, कोषाध्यक्ष ओमकार मिश्रा, अमरजीत पासवान, विश्वनाथ सरकार, समाजसेवी पूजा सरकार, केयरटेकर बाबूजन सोरेन ने सभी आगनतुकों को वृद्धजनों के सेवा सम्मान के लिए धन्यवाद देकर आभार प्रकट किया।