हाजीपुर: 20.03.2026
श्री छत्रसाल सिंह, महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल द्वारा आज मोकामा-बरौनी- समस्तीपुर-दरभंगा-सकरी-झंझारपुर-लौकहा बाजार रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने रेलखंड के मध्य स्टेशनों, रेल पुलों, रेलवे ट्रैक सहित संरक्षा से जुड़े पहलुओं का जायजा लिया । निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक महोदय ने संरक्षा पर विशेष बल देते हुए इसके प्रति हमेशा चौकसरी बरतने का निर्देश दिया ।
निरीक्षण के क्रम सर्वप्रथम महाप्रबंधक द्वारा दिनकरग्राम सिमरिया स्टेशन पहुंचे जहां उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध विभिन्न यात्री सुविधाओं, सुरक्षा, सरंक्षा आदि से जुड़े विविध पहलुओं का गहन जायजा लिया । इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, सोनपुर श्री अमित सरन तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
महाप्रबंधक महोदय द्वारा लौकहा बाजार स्टेशन का भी निरीक्षण किया गया एवं यात्री सुविधाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया । महाप्रबंधक महोदय द्वारा लौकहा बाजार स्टेशन के विकास से जुड़े कार्यों पर अधिकारियों से चर्चा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए । इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक, समस्तीपुर श्री सन्नी सिन्हा तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक महोदय ने कोसी ब्रिज का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण कर संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया ।