Breaking News

शक्ति मंदिर के 36 वें शिलान्यास दिवस पर 10 जनवरी को विशाल भगवती जागरण का आयोजन

Share This News

31 जनवरी को शक्ति मंदिर परिसर में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा

धनबाद :शक्ति मन्दिर के 36 वें शिलान्यास दिवस के पावन अवसर पर 10 जनवरी दिन शनिवार रात्रि 8.30 बजे से विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया जा रहा। इस संदर्भ में गुरुवार को शक्ति मंदिर परिसर में प्रेस वार्ता का आयोजन कर कमेटी के संयुक्त सचिव सुरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि महामाई का गुणगान सुप्रसिद्ध दुर्गा जागरण मण्डली, राँची द्वारा किया जायेगा। तारारानी की कथा गायक गौरव अरोड़ा करेंगें साथ में धनबाद के प्रमुख कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। मन्दिर प्रांगण में मां का भव्य दरबार सजाया गया है। ठंड को देखते हुए भक्तों के लिए पंडाल बनाया गया है जिसमें गद्दे और कुर्सियों भी होंगी, जहां महिला एवं पुरूष भक्तों की अलग अलग बैठने की व्यवस्था की गई है।

मातारानी का ये वैष्णो मन्दिर भक्तों की आस्था और विश्वास का केन्द्र इसलिए है क्योंकि यहां 30 वर्षों पहले हिमाचल प्रदेश के ज्वाला जी से मां की ज्योत आई थी जो आज भी अखण्ड ज्योत गर्भगृह में विद्यमान है।

आगे बताया कि भक्तों के विश्वास और आस्था है कि भक्त छः छः महीने पहले ही मां अर्पित करने के लिए भोग प्रसाद बुक कराते हैं।

चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है

मंदिर कमेटी के सचिव अरुण भंडारी ने बताया कि मंदिर के शक्ति मन्दिर कमिटी आप सभी भक्त जनो को मां के दरबार में सादर आमन्त्रित करती है।

साथ ही बताया कि लोहड़ी का पावन पर्व शक्ति मन्दिर कमिटी द्वारा 13 जनवरी को बड़े धूम धाम से मनाया जायेगा इसमें गिद्दा भांगड़ा एवं संगीत का आयोजन किया जायेगा धनबाद में उत्तरा पंजाब देखने को मिलेगा। इस कार्यक्रम की प्रस्तुति धनबाद की प्रख्यात कलाकार सुभि बावेजा एवं टीम द्वारा किया जायेगा। 31 जनवरी के इस कार्यक्रम में एंट्री प्रवेश पत्र से ही की जाएगी

Leave a comment