धनबाद: गुरुवार को धनबाद में हिंदी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्र तिवारी की अध्यक्षता में एक बैठक बजरंग विहार कालोनी में की गई। जिसमें भारतीय अटल सेना राष्ट्र्वादी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सिंह जादौन के द्वारा बलराम उपाध्याय को झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई दिये। मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश चंद्र तिवारी, प्रमोद कुमार दूबे,उमेश सिंह, के के सिंह,एच के मिश्रा , विरेन्द्र कुमार दूबे, शक्ति प्रसाद ओझा और अशेष पाठक उपस्थित थे।