धनबाद (DHANBAD): झारखंड विधानसभा के सचेतक और धनबाद विधायक राज सिन्हा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में वर्ष 2025 के अंतिम “मन की बात” कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय और प्रेरणादायक कार्यक्रम “मन की बात” का यह अंतिम प्रसारण था, जिसमें राष्ट्रनिर्माण, जनसेवा, सामाजिक सहभागिता और ‘विकसित भारत’ के संकल्प पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री के विचारों ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को समाज सेवा में समर्पित होकर काम करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा और दीपक प्रकाश, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, विधायक शशिभूषण मेहता, पूर्व विधायक अनंत ओझा सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के संदेशों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने और संगठनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।