Breaking News

बेगूसराय में बढ़त, पटना में मतदान सबसे धीमा; अब तक कुल 27.65% वोटिंग दर्ज

Share This News

बिहार (BIHAR): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में मतदान की प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है। सुबह 11 बजे तक पूरे राज्य में 27.65% मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। अब तक जहाँ बेगूसराय जिले में सर्वाधिक वोटिंग दर्ज की गई है, वहीं पटना में मतदान की रफ्तार सबसे धीमी दिखाई दे रही है।

पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग हो रही है, और इसी के साथ कई बड़े नेताओं का भविष्य वोटिंग मशीनों में सुरक्षित हो जाएगा। इस चरण में जिन दिग्गजों की साख दांव पर है, उनमें तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, अनंत सिंह, मैथिली ठाकुर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा सहित नीतीश मंत्रिमंडल के 16 मंत्री शामिल हैं।

Leave a comment