धनबाद: दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर धनबाद के हीरापुर स्थित दुर्गा मंदिर रोड में 20 अक्टूबर को भव्य एवं रंगारंग ऑर्केस्ट्रा नाइट का आयोजन किया गया। दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित इस संगीतमय कार्यक्रम में ‘ब्लैक डायमंड म्यूजिकल ग्रुप’ के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
कार्यक्रम में धनबाद के जाने-माने मेल सिंगर गोविन्दो ठाकुर और लोकप्रिय फीमेल सिंगर दिशानी दत्ता ने अपनी सुरीली आवाज से संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया। दोनों कलाकारों ने लोकप्रिय हिंदी गीतों और सदाबहार बांग्ला गानों की प्रस्तुति देकर माहौल को संगीतमय बना दिया।
दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में संगीत और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिला। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने शाम को यादगार बना दिया। ‘ब्लैक डायमंड म्यूजिकल ग्रुप’ की ओर से आयोजित इस ऑर्केस्ट्रा नाइट ने दुर्गा पूजा के सांस्कृतिक उत्सव में चार चांद लगा दिए।
Kusum News | धनबाद