Breaking News

धनबाद में अप्पा मोटर्स के पहले शोरूम राज मोटर्स का उद्घाटन

Share This News

विधायक राज सिन्हा ने किया उद्घाटन, तेतुलिया में स्थापित है कंपनी की फैक्ट्री

धनबाद: गजुआटांड़ में रविवार को अप्पा मोटर्स के पहले शोरूम राज मोटर्स का उद्घाटन विधायक राज सिन्हा ने किया। इस मौके पर उन्होंने शोरूम के शुभारंभ पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए संचालक राज कुमार सिंह को को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अप्पा मोटर्स थ्री-व्हीलर वाहन बनाने वाली कंपनी है जो वर्तमान में ई-रिक्शा का निर्माण कर रही है। खास बात यह है कि कंपनी की फैक्ट्री धनबाद के तेतुलिया में स्थित है। इससे स्थानीय स्तर पर निर्मित वाहनों को बाजार तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।

कंपनी के प्रबंध निदेशक आकाश अग्रवाल ने बताया कि आधुनिक तकनीक, बेहतर गुणवत्ता और ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने फिलहाल ई-रिक्शा के दो मॉडल बाजार में उतारे हैं। कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता वाले वाहन उपलब्ध कराना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्थानीय स्तर पर निर्मित ई-रिक्शा को बाजार में अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी।

वहीं अप्पा मोटर्स के डीलर राज कुमार सिंह ने कहा कि कंपनी के वाहन गुणवत्ता के लिहाज से अच्छे हैं। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बाजार में इन वाहनों की मांग बढ़ेगी।

उद्घाटन समारोह के दौरान विधायक राज सिन्हा ने कंपनी और शोरूम के संचालकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। धनबाद में कंपनी की फैक्ट्री और शोरूम की शुरुआत से स्थानीय बाजार में निर्मित ई-रिक्शा की बिक्री को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Leave a comment