आरोग्यम डेंटल एंड हेल्थ केयर का उदय प्रताप सिंह ने किया उद्घाटन

Share This News

डेंटल केयर से लेकर फैमिली हेल्थ केयर तक मिलेगी सुविधा

धनबाद: हीरक रोड स्थित साधना हॉस्पिटल के समीप बुधवार को आरोग्यम डेंटल एंड हेल्थ केयर का शुभारंभ हुआ। समाजसेवी उदय प्रताप सिंह ने फीता काटकर स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्र के संचालक डॉ. राम प्रकाश सिंह एवं डॉ. रितिका राज ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
उद्घाटन के मौके पर उदय प्रताप सिंह ने कहा कि आरोग्यम डेंटल एंड हेल्थ केयर के माध्यम से धनबादवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यहां डेंटल केयर, जनरल हेल्थ केयर, फैमिली केयर एवं प्रिवेंटिव केयर जैसी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इससे स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सेवाओं का लाभ मिलेगा।
वहीं, डॉ. राम प्रकाश सिंह एवं डॉ. रितिका राज ने कहा कि केंद्र में आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का प्रयास किया जाएगा। उनका उद्देश्य लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर कुशवाहा समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नागमणि कुशवाहा सहित सुनील कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, सुशील कुमार सिंह, प्रभुनाथ सिंह, राहुल रंजन, प्रवीण कुमार सिंह, मानवाधिकार प्रोटेक्शन फोरम के प्रदेश अध्यक्ष के सुदिष्ट कुमार एवं जिलाध्यक्ष संगीत सिंह उपस्थित थे। सभी ने डॉ. राम प्रकाश सिंह एवं डॉ. रितिका राज को नई पहल के लिए बधाई देते हुए धनबादवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment