Breaking News

कोर्ट मोड़ पानी टंकी के वाल्व की हुई मरम्मत

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर कोर्ट मोड़ के पास पानी टंकी से हो रहे लीकेज को बंद कर दिया गया है।

दरअसल, जब उपायुक्त को जानकारी मिली कि उक्त पानी टंकी से पानी लीकेज हो रहा है तब उन्होंने पीएचईडी 1 के कार्यपालक अभियंता को शीघ्र लीकेज बंद करने का निर्देश दिया। तत्पश्चात त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त लीकेज को बंद कर दिया गया।

इस संबंध में पीएचईडी 1 के कार्यपालक अभियंता श्री रंजीत कुमार ने बताया कि पानी टंकी का वाल्व स्लिप हो गया था। जिसके कारण पानी का लीकेज हो रहा था। वाल्व की मरम्मत कर दी गई है। अब लीकेज बंद हो गया है।

Leave a comment