Breaking News

उपायुक्त की अध्यक्षता में एकलव्य मॉडल विद्यालय, टुंडी के जिला स्तरीय संचालन समिति की बैठक संपन्न

Share This News

डॉक्टर, नर्स, काउंसलर की प्रतिनियुक्ति समेत खेल का मैदान, लाइब्रेरी ,स्मार्ट क्लास एवं लैब की व्यवस्था करने का निर्णय

आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को एकलव्य मॉडल विद्यालय टुंडी के जिला स्तरीय संचालन समिति की बैठक उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में की गई।

इस बैठक में राष्ट्रीय जनजातीय विद्यार्थी शिक्षा समिति दिल्ली के मार्ग निर्देश के आलोक में उप स्वास्थ्य केंद्र टुंडी के डॉक्टर को विद्यालय में प्रतिनियुक्ति करने का निर्णय लिया गया। प्रतिनियुक्त डॉक्टर प्रत्येक दिन 2 घंटे विद्यालय में अपनी सेवा देंगे, इसके अलावा एक नर्स और एक काउंसलर भी 24 घंटे विद्यालय में उपलब्ध रहेंगे। आपात स्थिति के लिए किराए पर एक वाहन भी रखना का निर्णय लिया गया।
               
स्कूल परिसर में खेल का मैदान भी बनाया जाएगा तथा स्कूल में लाइब्रेरी ,स्मार्ट क्लास एवं  लैब का भी व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। पूरे विद्यालय परिसर को सीसीटीवी कैमरा से  आच्छादित करने का भी निर्णय लिया गया।

इस बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी श्री नियाज अहमद, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक कुमार झा, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती स्नेहा कच्छप एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a comment