धनबाद, 12 अक्टूबर – झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति, धनबाद द्वारा आज विजय सम्मेलन का आयोजन जगन्नाथ नर्सिंग होम के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. एनएम दास ने की। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें उत्साह और जोश स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने विचार साझा करते हुए बांग्ला भाषा और संस्कृति के संरक्षण एवं उन्नयन पर बल दिया। इस मौके पर उपस्थित प्रमुख सदस्यों में डॉ. एनएम दास, श्री भवानी बंदोपाध्याय, सुजीत रंजन, पार्थ सारथी दत्ता, श्रीमती रक्तिमा सरकार, श्रीमती पिया बनर्जी, श्यामल रॉय, डॉ. निशांत, श्री लायेक, देवाशीष चटर्जी, अमरनाथ सरकार सहित कई सदस्य शामिल रहे।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट