वही पुलिस पदाधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा की
धनबाद शहर में दुर्गा पूजा को लेकर नगर निगम एक्शन में है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
धनबाद के नगर निगम के अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि
नगर निगम ने दो दिन पहले ही रणधीर वर्मा चौक से गया पुल बरमसिया सहित सभी मुख्य स्थानों पर मुनादी कराकर दुकानदारों को सड़क किनारे लगे अस्थाई अतिक्रमण को स्वयं हटाने का समय दिया था।
समय सीमा खत्म होने के बाद आज थाना प्रभारी के सहयोग से यह कार्रवाई की गई। सड़क किनारे कुंडी और अस्थाई दुकानें लगाकर अतिक्रमण किया गया था, जिससे पैदल चलने वालों और वाहनों को परेशानी हो रही थी।
नगर निगम का कहना है कि दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ बढ़ती है, इसलिए यह अभियान जरूरी था ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
अभियान के दौरान मीडिया से बात करते हुए पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और पूजा पंडाल वाले इलाकों में सड़क किनारे अवैध कब्जे से आवागमन में काफी दिक्कत हो रही थी। इसकी लगातार शिकायत मिल रही थी।
डीसी के सख्त आदेश पर पहले मुनादी कर दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का समय दिया गया था। इसके बाद आज यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने कहा कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई होगी और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।