IIT ISM में INCOTHERM 2025 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारंभ

Share This News

IIT ISM धनबाद के यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग की ओर से शुक्रवार यानी कि 10 अक्टूबर 2025 को पहले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन – INCOTHERM 2025 का भव्य शुभारंभ किया गया यह आयोजन संस्थान के शताब्दी समारोह के अंतर्गत आयोजित किया गया

उद्घाटन समारोह संस्थान के गोल्डन जुबली लेक्चर थिएटर में सुबह 9 बजे से शुरू हुआ सम्मेलन में देश और विदेश के विशेषज्ञों ने तरल गतिकी, ऊष्मा स्थानांतरण, स्वच्छ ऊर्जा तथा थर्मोफ्लुइड प्रणालियों जैसे विषयों पर अपने विचार और शोध प्रस्तुत किए

संस्थान प्रशासन ने बताया कि यह सम्मेलन शोध और नवाचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ तथा युवा शोधार्थियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने विचार साझा करने का अवसर मिला

Leave a comment