स्वच्छ भारत के संकल्प के साथ धनबाद मंडल में चलाया जा रहा है गहन सफाई एवं जागरूकता अभियान |

Share This News

आज दिनांक 08.10.2025 को “स्वच्छता पखवाड़ा – 2025” के आठवें दिन के अवसर पर धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान मंडल के कार्यालयों, डिपो एवं रेलवे अस्पतालों की गहन सफाई की गई। साथ ही, धनबाद मंडल के अंतर्गत आने वाले अमृत भारत स्टेशनों पर “अमृत संवाद” कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें यात्रियों एवं रेल कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा स्टेशन विकास कार्यों पर संवाद स्थापित किया गया। धनबाद मंडल द्वारा “स्वच्छता पखवाड़ा – 2025” के दौरान प्रतिदिन विभिन्न विषयों पर विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य यात्रियों एवं कर्मचारियों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और जनभागीदारी की भावना को बढ़ावा देना है।

Leave a comment