धनबाद मंडल में “स्वच्छता पखवाड़ा – 2025” के अंतर्गत स्वच्छता अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक 07 अक्टूबर 2025 को पखवाड़े के सातवें दिन के अवसर पर धनबाद स्टेशन के दक्षिणी छोर पर वृहद श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (ओपी) श्री विनीत कुमार के नेतृत्व में मंडल के अन्य शाखा अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वयं सहायता समूहों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा स्वच्छता के प्रति यात्रियों में जागरूकता हेतु सेल्फी बूथ भी लगाए गए। इसी क्रम में मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत रेलवे ट्रैकों एवं स्टेशन परिसरों की विशेष सफाई की गई। इसके अतिरिक्त मंडल के कई स्टेशनों पर “अमृत संवाद” कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें यात्रियों और कर्मचारियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा जनभागीदारी के महत्व से अवगत कराया गया। धनबाद मंडल द्वारा इस अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि “स्वच्छता केवल एक दिवस का कार्य नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन की निरंतर प्रक्रिया है।”
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

