न्यू स्टेशन रेलवे कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति थीम आधारित दुर्गोत्सव पंडाल के लिए प्रसिद्ध है। यहां पिछले 13 साल से थीम आधारित पंडाल आकर्षण का केंद्र रहा है। पिछले साल 2024 में एंटी ड्रग्स थीम पंडाल बेहद चर्चित रहा था। वहीं, इस बार का थीम कृष्ण लीला रखी गई है। इसमें भगवान कृष्ण के जन्म से लेकर महा भारत के दौरान गीता का उपदेश देने का दृश्य पूजा पंडाल में दर्शाया जा रहा है.साथ ही, भगवान श्री कृष्ण का कारावास में जन्म, बासुदेव द्वारा माथे पर टोकरी में बैठाकर भगवान को नदी से पार करते हुए, राक्षसी पूतना द्वारा भगवान को विषैला दूध पिलाकर मारने का प्रयास , माखन चोरी, रास लीला प्रसंग, अंगुली से गोवर्धन पर्यंत उठाने समेत महाभारत में श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को गीता का उपदेश देने का दृश्य मूर्तियों के माध्यम से दर्शाया जाएगा। इसके अलावा इलेक्ट्रिक मशीनों द्वारा मूर्तियों से गतिविधियां दर्शायी जाएगी। गोधर के अखिलेश चौहान व उनके सहयोगी कृष्ण लीला पंडाल बना रहे हैं। पंडाल बनाने में बांस, लकड़ी के बीट, मिट्टी, प्लाइ व थर्माकोल के उपयोग से पंडाल को आकार दिया जा रहा है.जबकि विद्युत सज्जा का जिम्मा गुड्डू लाइट को दिया गया है. इस बार का कुल बजट 15 लाख से 17 लाख रु है.