धनबाद। बुधवार को एसएसपी महोदय ने जिले के विभिन्न थानों का औचक निरीक्षण किया और संबंधित प्रभारी अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण की शुरुआत सरायढेला थाना से हुई, जहाँ उन्होंने थाने की कार्य प्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया। इसके बाद एसएसपी महोदय साइबर थाना पहुँचे और वहां आधुनिक तकनीक एवं केस प्रबंधन की स्थिति का निरीक्षण किया।
उन्होंने धनबाद थाना और पुराने एसएसपी कार्यालय में स्थित विभिन्न शाखाओं का भी दौरा किया। इस दौरान एसएसपी ने पुलिस कर्मियों को बेहतर सेवा, तेजी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसएसपी महोदय ने कहा कि पुलिस का लक्ष्य जनता को त्वरित और विश्वसनीय सुरक्षा प्रदान करना होना चाहिए, और इसके लिए सतर्कता हमेशा प्राथमिकता में रहनी चाहिए।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट
