Breaking News

धनबाद में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रचार रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

Share This News

धनबाद समाहरणालय परिसर से शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा ने सामाजिक सुरक्षा कोषांग के प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार रथ अगले छह दिनों तक जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में भ्रमण करेगा और ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देगा।

उपायुक्त ने बताया कि प्रचार रथ के माध्यम से ग्रामीणों को झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, एचआईवी/एड्स पीड़ित सहायता पेंशन, स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबन योजना, आदिम जनजाति पेंशन, ट्रांसजेंडर पेंशन और सर्वजन पेंशन योजना की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा केंद्र सरकार की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पेंशन योजनाओं और राष्ट्रीय परिवार हित लाभ योजना से भी लोगों को अवगत कराया जाएगा।

इस अभियान के तहत ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने और आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी जाएगी।इस अवसर पर एडीएम (सप्लाई) जियाउल अंसारी, डीएलओ राम नारायण खलको, एनडीसी दीपक कुमार दुबे, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी संजय कुमार झा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a comment