जिले का कोई भी मतदाता अपने बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) का नाम और मोबाइल नंबर ऑनलाइन भी ढूंढ सकते हैं। इसे ढूंढने की प्रक्रिया बहुत ही सरल है।
इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने बताया कि कोई भी मतदाता मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड की वेबसाइट ceo.jharkhand.gov.in पर जाकर अपने बीएलओ का नाम व मोबाइल नंबर ढूंढ सकते हैं।
वेबसाइट खुल जाने के बाद ऑप्शंस में जाकर कांटेक्ट्स में जाना है। कांटेक्ट्स में बीएलओ पर क्लिक करना है। तत्पश्चात अपने विधानसभा का नाम चयन करना है। विधानसभा का नाम चयन करते ही उस विधानसभा के सभी मतदान केंद्रों के बीएलओ का नाम एवं मोबाइल नंबर प्रदर्शित हो जाएगा।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट