वाल्मीकि महापंचायत ने डीसी को दी टॉप-10 की बधाई, जाति प्रमाण पत्र पर मिला आश्वासन

Share This News

धनबाद :वाल्मीकि महापंचायत, धनबाद के प्रतिनिधिमंडल ने महामंत्री सुभाष कुमार वाल्मीकि के नेतृत्व में उपायुक्त, धनबाद से मुलाकात कर उन्हें ऑल इंडिया रैंकिंग में टॉप 10 में स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई दी।

इस अवसर पर महापंचायत के अध्यक्ष पंकज वाल्मीकि, महामंत्री सुभाष कुमार वाल्मीकि एवं संरक्षक गंगा वाल्मीकि जी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त महोदय को अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर पूरे धनबाद जिले के लिए इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।
जाति प्रमाण पत्र पर चर्चा:
वाल्मीकि महापंचायत ने उपायुक्त महोदय के समक्ष समाज की लंबे समय से लंबित मांग को रखा। समाज के लोगों का जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पाने से उन्हें अनेक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहना पड़ रहा है।

इस पर उपायुक्त ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए आश्वासन दिया कि बहुत जल्द जिले के सभी अंचलों में विशेष कैंप लगाकर वाल्मीकि समाज सहित सभी वंचित वर्गों के जाति प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे।

महामंत्री सुभाष वाल्मीकि जी ने कहा धनबाद का टॉप 10 में आना हर नागरिक के लिए गर्व की बात है। उपायुक्त के नेतृत्व में जिले का विकास हो रहा है। हमें खुशी है कि उन्होंने समाज की समस्या को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान का भरोसा दिया।
वाल्मीकि महापंचायत उपायुक्त महोदय के इस आश्वासन का स्वागत करती है और उम्मीद करती है कि जल्द ही कैंप के माध्यम से समाज के हर पात्र व्यक्ति को जाति प्रमाण पत्र मिल सकेगा।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment