नियोजन के मुद्दे पर जनता मजदूर संघ का सामूहिक उपवास सत्याग्रह व धरना

Share This News

धनबाद :बीसीसीएल के मृत श्रमिकों के आश्रितों को 86 दिनों में नए एसओपी के तहत नियोजन स्वीकृत करने की मांग को लेकर जनता मजदूर संघ रणधीर वर्मा चौक पर सामूहिक उपवास सत्याग्रह पर बैठे. संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह ने कहा कि कोल इण्डिया की बोर्ड मीटिंग में नीतियाँ बनती तो है पर वह कागजों पर ही सिमट कर रह जाती है. बीसीसीएल में 86 दिनों में नए एसओपी के तहत मृत श्रमिक के आश्रित को नियोजन देने की नीति बनी ओर यह नियम 2023 में बना आज 2026 चल रहा है पर एक भी नियोजन बीसीसीएल ने नहीं दिया.अभिषेक सिंह ने दावा किया है कि करीब 14 सौ से 15 सौ नियोजन पेंडिंग है. अभिषेक सिंह ने बीसीसीएल प्रबंधन पर भ्र्ष्टाचार के भी आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा नियोजन के मामले में घूसखोरी भी चरम पर है.अभिषेक सिंह ने कहा कि यह आंदोलन आगे और उग्र होगा. नियोजन मामले में बीसीसीएल गंभीर नहीं होती है तो आने वाले दिनों में कोयला उत्पादन को ठप करने काम किया जायेगा.

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment