गुड फ्राइडे के अवसर पर 3 लाख 52 हजार 326 बहनों को मिली मार्च महीने की राशि

Share This News

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत गुड फ्राइडे के अवसर पर धनबाद जिले की कुल 3 लाख 52 हजार 326 बहनों को मार्च 2026 की सम्मान राशि 2500 रूपए का सीधे उनके बैंक खातों में आधार-बेस्ड भुगतान कर दिया गया है।

इस संबंध में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने बताया कि इसमें कुल 88 करोड़ 08 लाख 15000 रूपये की राशि अंतरण की गई है। साथ ही योजना अंतर्गत जिला के लाभुकों को जनवरी व फरवरी महीने की सम्मान राशि का भी भुगतान होली पर्व के अवसर पर किया गया है।

प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र के लाभुकों की संख्या निम्न है।

  1. प्रखण्ड कार्यालय, बाघमारा – 45531
  2. अंचल कार्यालय, बाघमारा – 7457
  3. प्रखण्ड कार्यालय, बलियापुर – 21661
  4. अंचल कार्यालय, बलियापुर – 1151
  5. प्रखण्ड कार्यालय, धनबाद – 7053
  6. अंचल कार्यालय, धनबाद – 35071
  7. प्रखण्ड कार्यालय, एग्यारकुण्ड – 16874
  8. अंचल कार्यालय, एग्यारकुण्ड – 5256
  9. प्रखण्ड कार्यालय, गोविन्दपुर – 50794
  10. अंचल कार्यालय, गोविन्दपुर – 866
  11. अंचल कार्यालय, झरिया – 44989
  12. प्रखण्ड कार्यालय, कलियासोल – 20082
  13. प्रखण्ड कार्यालय, निरसा – 24147
  14. प्रखण्ड कार्यालय, पूर्वी टुण्डी – 9854
  15. अंचल कार्यालय, पुटकी – 17947
  16. प्रखण्ड कार्यालय, तोपचाँची – 26911
  17. प्रखण्ड कार्यालय, टुण्डी – 16682

कुल लाभुकों की संख्या 3,52,326

कुल राशि 88 करोड़ 08 लाख 15000 रूपये

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment