धनबाद में एकल श्रीहरि वनवासी फाउंडेशन के धर्मरथ का हुआ शुभारंभ, विधायक राज सिन्हा ने किया उद्घाटन

Share This News

धनबाद। रविवार को एकल श्रीहरि वनवासी फाउंडेशन, धनबाद चैप्टर की ओर से कल्याणी प्लाजा, बलियापुर रोड स्थित परिसर में धर्मरथ का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने धर्मरथ का उद्घाटन किया। यह रथ पूज्य रूड़ी देवी एवं पूज्य नागरमल केडिया (झुंझुनू वाले) की पुण्य स्मृति में फाउंडेशन को प्राप्त हुआ है।

इस मौके पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि एकल श्रीहरि वनवासी फाउंडेशन समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहा है। यह धर्मरथ विभिन्न स्थानों पर जाकर भगवान श्रीराम की महिमा और भारतीय संस्कृति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकता, श्रद्धा और सेवा की भावना से जोड़ते हैं।

फाउंडेशन के केंद्रीय सह योजना पदाधिकारी देवेंद्रनाथ महतो ने बताया कि यह संस्था अब तक 112वां धर्मरथ निकाल चुकी है। यह रथ जहां-जहां जाएगा, वहां बच्चों को शिक्षित करने, समाज में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने और संस्कार निर्माण का कार्य करेगा।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment