Breaking News

मेहनत और आत्मविश्वास से गढ़ी सफलता की मिसाल बनीं सुनीता अग्रवाल, महिलाओं को दिया रोजगार

धनबाद : आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने में महिलाओं की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है। इसी कड़ी में धनबाद की उद्यमी सुनीता अग्रवाल ने अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और लगन के बल पर महावीर स्नेक्स प्रतिष्ठान की स्थापना कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। बिना किसी पारिवारिक कारोबारी विरासत के उन्होंने छोटे … Read more

दिव्यांशी सिंह का नेशनल तैराकी चैंपियनशिप के लिए चयन, झारखंड टीम का करेंगी प्रतिनिधित्व

धनबाद की होनहार तैराक दिव्यांशी सिंह का चयन 42वीं सब-जूनियर नेशनल तैराकी चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 6 से 9 अगस्त तक राजस्थान के जयपुर में आयोजित होगी। दिव्यांशी ने हाल ही में जिला और राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। जिला … Read more

सर्व धर्म सामूहिक विवाह समिति की महिला विंग ने श्रद्धालुओं का किया सेवा सम्मान

धनबाद: सोमवार को बेकार बांध स्थित राजेन्द्र सरोवर में सावन महीने की पहली सोमवारी के उपलक्ष्य पर गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हजारो की तादाद में श्रद्धालु उपस्थित हुए।इस आरती समारोह मे सर्वधर्म सामुहिक विवाह समिति की ओर से बेकार बांध के मुख्य गेट पर सामुहिक विवाह समिति की महिला विंग … Read more

15 अगस्त तक करवा लें केवाईसी नहीं तो रसोई गैस सिलेंडर लेने में होगी दिक्कत

धनबाद:भारत सरकार के नई गाइडलाइन के अनुसार सभी पेट्रोलियम कंपनियों को घरेलू गैस ग्राहकों का केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया इसको लेकर धनबाद जिले के विभिन्न गैस एजेंसियों के द्वारा सोमवार को सामूहिक रूप से प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि घरेलू गैस उपभोक्ता जिन्होंने अभी तक अपना केवाईसी नहीं करवाया है वह … Read more

हर महादेव सेवा ट्रस्ट ने डाक बम कांवरियों के लिए लगाया सेवा शिविर

धनबाद। सावन माह की पहली सोमवारी के अवसर पर पुराना बाजार स्थित हर महादेव सेवा ट्रस्ट द्वारा डाक बम कांवरियों के लिए विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया गया।ट्रस्ट के तत्वावधान में 3 अगस्त 2026 को आयोजित इस शिविर में कांवरियों के विश्राम, जलपान और स्वागत की समुचित व्यवस्था की गई थी।यह सेवा प्रत्येक सोमवारी … Read more

5 अगस्त से मतदाता सूची जांच अभियान तेज, कांग्रेस ने मतदाताओं से की नाम सत्यापन की अपील

झरिया.विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। 5 अगस्त से प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन होने के साथ ही दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 4 सितंबर तक चलेगी। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी भी पूरी तरह सक्रिय हो गई है और मतदाताओं से अपने-अपने मतदान … Read more

सावन महोत्सव में झूमीं बरनवाल समाज की महिलाएं, उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से सजा आयोजन

धनबाद: बरनवाल युवा मंच महिला समिति, धनबाद द्वारा रविवार को जोड़ा फाटक रोड स्थित होटल कृतिमान में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे आयोजन में सावन की पारंपरिक संस्कृति, सामाजिक एकता एवं महिला सशक्तिकरण की सुंदर झलक देखने को मिली।कार्यक्रम का शुभारंभ … Read more

धनबाद में हरित क्रांति लाने का संकल्प

हरित धनबाद संकल्प संस्था ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश धनबाद: हरित धनबाद संकल्प संस्था की ओर से पर्यावरण जागरूकता यात्रा के तहत पुलिस केंद्र धनबाद में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित करना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर सार्जेंट … Read more

तोपचांची में शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों ने चलाया जनजागरूकता अभियान

धनबाद(तोपचांची): चितरपुर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को महिलाओं एवं पुरुषों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सीताराम महतो ने की, जबकि संचालन जितेंद्र महतो ने किया। कार्यक्रम के अंत में मोहन दास ने धन्यवाद ज्ञापन किया।बैठक में चितरपुर पंचायत के विभिन्न टोलों से बड़ी संख्या … Read more

यादव चेतना मंच की बैठक में शिक्षा, नशामुक्ति एवं सामाजिक सुधार पर हुआ मंथन

धनबाद: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को बुधनी हटिया बाजार के समीप स्थित योगा भवन, भूली नगर, धनबाद में यादव चेतना मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय समाज के वरिष्ठ सदस्य दुलारचंद यादव ने की। बैठक में समाज की वर्तमान स्थिति एवं भविष्य को लेकर गंभीर चर्चा की गई। प्रमुख … Read more