धनबाद में हरित क्रांति लाने का संकल्प

Share This News

हरित धनबाद संकल्प संस्था ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

धनबाद: हरित धनबाद संकल्प संस्था की ओर से पर्यावरण जागरूकता यात्रा के तहत पुलिस केंद्र धनबाद में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित करना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर सार्जेंट अवधेश कुमार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण कर उनका संरक्षण करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर धनबाद जिला पुलिस विभाग के मेस अध्यक्ष श्री रितेश कुमार, प्रभारी चारु बेदिया, मोहम्मद साजिद , जेहन उरांव, मस्त मौला यादव, विपुल कुमार, पप्पू कुमार, सहित संस्था के अध्यक्ष सुभाष कुमार वाल्मीकि, सचिव रंजीत कुमार गुप्ता, सुनील राय, बैंक ऑफ़ इंडिया के महादेव दास, जुगल कुमार, राहुल कुमार रवि वाल्मीकि सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a comment