धनबाद:भारत सरकार के नई गाइडलाइन के अनुसार सभी पेट्रोलियम कंपनियों को घरेलू गैस ग्राहकों का केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया इसको लेकर धनबाद जिले के विभिन्न गैस एजेंसियों के द्वारा सोमवार को सामूहिक रूप से प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि घरेलू गैस उपभोक्ता जिन्होंने अभी तक अपना केवाईसी नहीं करवाया है वह 15 अगस्त से पहले पहले तक अपने खुद के रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से केवाईसी करने या फिर अपने नजदीकी गैस एजेंसी में जाकर केवाईसी करवाना यदि आप केवाईसी नहीं करवाते हैं तो 15 अगस्त के बाद आपके गैस बुकिंग में दिक्कतें आ सकती है प्रेस वार्ता में गैस एजेंसी के डीलर शांतनू चंद्रा ने जानकारी देते हुए बतलाया की घरेलू गैस उपभोक्ताओं को केवाईसी करवाना अनिवार्य है इसको लेकर केंद्र सरकार से सीधे गाइडलाइंस है धनबाद में तकरीबन आधे से अधिक उपभोक्ताओं ने केवाईसी करवा लिया पर बाकी बचे हुए उपभोक्ता है उसे उन्होंने निवेदन करते हुए कहा है कि आप यथाशीघ्र केवाईसी की प्रक्रिया को संपन्न करवाए ताकि आपको गैस सिलेंडर लेने में किसी तरह की दिक्कत ना उन्होंने यह भी कहा कि धनबाद में सारे कंपनियां ने अपने उपभोक्ताओं के लिए कई सुविधाएं भी रखी है जिससे डोर टु डोर भी ग्राहकों के घर जाकर कंपनियों के अधिकारी केवाईसी कर रहे हैं वैसे ग्राहक जो धनबाद में है यहां से बाहर रहते हैं उनसे उन्होंने निवेदन करते हुए अपना केवाईसी कराए। प्रेस वार्ता में शांतनु चंद्रा, राधेश्याम, देवशरण महतो, रौशन सिन्हा, दिलीप शर्मा आदि मौजूद थे।