आज मंडल रेल प्रबंधक द्वारा बरमसिया ओवरब्रिज के मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया गया |

आज दिनांक 04.11.25 को मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र द्वारा बरमसिया ओवरब्रिज (Barmasia Overbridge) पर प्रारंभ हुए मरम्मत कार्यों का निरीक्षण एवं अवलोकन किया गया। बरमसिया ओवरब्रिज धनबाद मंडल के अंतर्गत एक अत्यंत महत्वपूर्ण सेतु है, जो शहर के सुचारू आवागमन एवं यातायात व्यवस्था में अहम भूमिका निभाती है। पुल की संरचनात्मक मजबूती, दीर्घकालिक … Read more

बरमसिया पुल मरम्मती कार्य कल से होगा प्रारंभ, पुल पर आवागम होगी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित

जिलावासियों के सहूलियत हेतु उपायुक्त के निर्देशानुसार वैकल्पिक मार्ग का रूट मैप जारी उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार बरमसिया पुल में मरम्मत कार्य कल दिनांक 5 नवंबर 2025 से प्रारंभ होना सुनिश्चित है। जिसे लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस दौरान बरमसिया पुल में मरम्मत कार्य होगा, जिसमें … Read more

“रफ्तार घटाओ सुरक्षा बढ़ाओ” अभियान के तहत 2 स्कूलों में की वाहनों की जांच

1.25 लाख का किया चालान उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिवाकर सी द्विवेदी के नेतृत्व में आज परिवहन विभाग ने ओवर स्पीडिंग जागरूकता सप्ताह के तहत “रफ्तार घटाओ सुरक्षा बढ़ाओ” अभियान चलाया। अभियान के तहत इंडियन स्कूल ऑफ लर्निंग मुनीडीह तथा डीएवी पब्लिक स्कूल मुनीडीह में … Read more

नमामि गंगे कार्यक्रम में राजेंद्र सरोवर पहुंचे उपायुक्त, दीयों से जगमगाया राजेंद्र सरोवर

गंगा उत्सव के तहत उपायुक्त ने दिलाई स्वच्छता की शपथ जल संरक्षण, जल संचयन तथा जल स्वच्छता कार्यक्रम का उद्देश्य – उपायुक्त राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के निर्देश पर नमामि गंगे योजना को लेकर गंगा उत्सव का आयोजन बेकारबांध राजेंद्र सरोवर में आयोजन किया … Read more

माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर बेटी राजनंदनी को हरसंभव मदद एवं जरूरी चिकित्सा सुविधा प्रदान करने हेतु जिला की टीम पहुंची राजनंदनी के घर

धनबाद जिला अंतर्गत चिरकुंडा के रहने वाली इंद्रजीत चक्रवाती की 16 वर्षीय बेटी राजनंदनी जो की गाइनाकोलॉजिकल प्रॉब्ल, ब्रेन अटैक, अस्थमा, लिवर की परेशानी और गले में गाँठ जैसी कई समस्याएँ से ग्रसित है। इस मामले को लेकर माननीय मुख्यमंत्री झारखंड श्री हेमंत सोरेन जी ने X (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से उक्त मामले … Read more

“शाहरुख़ ख़ान ने फैंस से शेयर किया ‘रा.वन 2’ और सुपरहीरो फिल्म बनाने का प्लान”

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान हाल ही में 60 वर्ष के हो गए, और इस खास मौके पर उन्होंने अपने फैंस से मिलकर उन्हें तहे दिल से धन्यवाद दिया। इस मुलाकात में शाहरुख़ ने अपनी फिल्म ‘रा.वन’ के सीक्वल की संभावनाओं पर भी बात की, जिससे फैंस के बीच उत्साह का माहौल बन गया। ‘रा.वन’ … Read more

“बिहार विधानसभा चुनाव: एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में झरिया विधायक रागिनी सिंह का जोरदार प्रचार अभियान”

बिहार विधानसभा चुनाव: एनडीए प्रत्याशियों की जीत के लिए झरिया विधायक रागिनी सिंह का जोरदार प्रचार अभियान बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों को जीत दिलाने के उद्देश्य से एनडीए के नेता और जनप्रतिनिधि व्यापक प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। इस कड़ी में झरिया की विधायक रागिनी सिंह भी बिहार के विभिन्न क्षेत्रों का … Read more

“DTO के निर्देश पर धनबाद में ‘रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ’ के तहत ओवर स्पीडिंग को लेकर जागरूकता अभियान”

धनबाद (DHANBAD): 03 नवंबर 2025 को, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी के मार्गदर्शन में, परिवहन विभाग ने “रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ” अभियान के तहत ओवर स्पीडिंग जागरूकता सप्ताह की शुरुआत की। इस अभियान के पहले दिन, धनबाद के सिटी सेंटर चौक के पास, विभिन्न प्रकार के वाहन चालकों – जैसे कि चार पहिया, दोपहिया, … Read more

“ब्रह्मा जी के हाथ से बनी पुष्कर झील, कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान से नष्ट होते हैं पाप”

राजस्थान(RAJESTHAN): राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित एक पवित्र और ऐतिहासिक झील। पुष्कर झील का नाम इस झील के रचयिता, और कोई नहीं, बल्कि सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा के नाम पर रखा गया है।इस झील के दर्शन के लिए सबसे शुभ समय कार्तिक पूर्णिमा का होता है। इस झील में स्नान करना भी शुभ माना … Read more

“अक्तूबर में एसएनएमएमसीएच पहुंचे 2878 मरीज, आधे से ज्यादा कुत्ते के काटने के शिकार”

धनबाद (DHANBAD): शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) केंद्र पर इन दिनों मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, और इसकी वजह कुत्तों के हमले हैं। खासकर पालतू कुत्तों द्वारा किए गए हमले में इजाफा देखा जा रहा है। अक्तूबर माह के आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान … Read more