Breaking News

28 जून को चार लाख से अधिक बच्चों को दी जाएगी पोलियो की खुराक

Share This News

पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम के तहत आगामी 28 जून 2026 को जिले के 4 लाख 24 हजार 729 बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। अभियान की सफलता के लिए आज समाहरणालय में जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में सिविल सर्जन ने कहा कि 28 जून 2026 को सुबह 8:00 बजे से संध्या 4:00 बजे तक सभी बूथ पर 0 से 5 वर्ष के 95% से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक देने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद 29 एवं 30 जून को टीम द्वारा घर-घर जाकर छुटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक खिलाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि शत प्रतिशत बच्चों के टीकाकरण के लिए कुछ प्राथमिकताएं तय की गई है। जिसमें सभी नवजात शिशुओं की पहचान करना, ईंट भट्ठे, निर्माण स्थल, मलिन बस्तियों इत्यादि के अंदर रहने वाले बच्चों के टीकाकरण का प्रयास करना, बच्चों को पोलियो का टीका लगवाने से इनकार करने वाले परिवारों को क्षेत्र के प्रसिद्ध लोगों की सहायता से टीका लगाने का प्रयास करना, बच्चों को घर के बाहर पार्क, बगीचे और खेल के मैदान में भी टीका लगाने का प्रयास करना शामिल है।

अभियान की सफलता के लिए प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। अभियान से पूर्व सभी प्रखंडों में माइक्रो प्लानिंग की जाएगी।

वहीं डब्ल्यूएचओ के सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर (एसएमओ) ने टीकाकरण के दौरान बरतने वाली सावधानियां, पर्यवेक्षण सहित अन्य विषयों पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ दीपक कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती स्नेह कश्यप, डीपीएम श्रीमती प्रतिमा कुमारी, डॉ मंजु दास, डीपीसी श्रीमती रेखा कुमारी, सभी प्रखंड के एमओआईसी तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Leave a comment