भामसं कार्यालय में भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कामगार यूनियन की बैठक संपन्न

Share This News

धनबाद: बुधवार को विश्वकर्मा भवन भारतीय मजदूर संघ कार्यालय धनबाद में भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कामगार यूनियन ,धनबाद जिला की आवश्यक बैठक भवन निर्माण के जिलाध्यक्ष सुखदेव पासवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई । संचालन जिला मंत्री -प्रभाकर चौधरी ने किया ।बैठक में भवन निर्माण के प्रदेश महामंत्री धर्मजीत चौधरी, प्रदेश संगठन मंत्री पप्पू विश्वकर्मा एवं प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रमेश चौबे उपस्थित हुए। बैठक में सामूहिक रूप से संगठन के सुदृढ़ीकरण, सदस्यता अभियान एवं आगामी कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री ने कहा कि अधिक से अधिक निर्माण के क्षेत्र में काम कर रहे राज मिस्त्री ,प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन ,हेल्पर , जो भी निर्माण क्षेत्र से है उन सभी को संगठन से जोड़ने का प्रयास हम सभी को करना चाहिए । तथा कार्यकर्ताओं से अपील किया कि अधिक से अधिक केंद्र और राज्य सरकार की जो भी योजनाएं हैं मजदूरों के लिए है।उनको मिलना चाहिए। हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हम सभी भवन निर्माण के कार्यकर्ता मजदूरों के सुख-दुख में सहभागी बने। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री, गणेश साव,सुशांत बाउरी,दीपक कुमार सिंह, पप्पू मिश्रा कामेश्वर महतो, मनोज कुमार साव,श्री राजेंद्र सिंह , रूबी कुमारी, श्रीमती सोनी देवी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Leave a comment