Breaking News

वास्तु विहार कॉलोनी के शक्ति मंदिर में सिंदूर खेला के साथ मां सिद्धिदात्री की विदाई

Share This News

धनबाद : धनबाद के सरायढेला कोला कुसमा स्थित वास्तु विहार कॉलोनी के शक्ति मंदिर में वर्ष 2026 के नवरात्र पर दशमी को मां के मंदिर में महिलाओं ने सिंदूर खेला में मां दुर्गा के साथ-साथ एक दूसरे को सिंदूर लगाने की परंपरा का निर्वहन विदाई स्वरूप किया। जबकि दशमी की भंडारा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद का आनंद लिया। ज्ञात हो कि कोला कुसमा वास्तु विहार कॉलोनी में पिछले कई वर्षों से इस दुर्गा मंदिर में इस परंपरा का निर्वहन होता आ रहा है। जो कि इस कॉलोनी की नवरात्र महोत्सव पर आकर्षण का एक मुख्य केंद्र रहता है।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment