Breaking News

सदियों पुरानी परंपरा के निर्वहन के तहत सिंदरी में वर्ष 2026 का रावण दहन धूमधाम संपन्न

Share This News

सिंदरी /धनबाद : पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ धनबाद कोयलांचल के सिंदरी स्थित शाहरपुरा शिव मंदिर में रावण महोत्सव पारंपरिक रूप से वर्ष 2026 की भी संपन्न हो गई। इस बार रावण का पुतला 60 फीट ऊंचा तथा 40 फीट चौड़ा था। पूरे उत्साह के साथ रावण दहन महोत्सव को लेकर इस बार भी आकर्षक झांकी के तौर पर राम रथ यात्रा निकली गई। इस यात्रा में प्रभु राम लक्ष्मण एवं हनुमान का रूप में मानव की साज सज्जा आकर्षक रही। रथ यात्रा में लाठी भांजने का प्रदर्शन उपस्थित लोगों को काफी आकर्षित किया।
शिव मंदिर परिसर में रावण महोत्सव को लेकर भारी भीड़ जुटी हर वर्ष की भांति इस बार भी श्रद्धालुओं की भारी भी परिसर में एकत्रित हुई थी। वर्ष 1955 -56 अर्थात दशकों से चली आ रही सिंदरी की आकर्षक रावण महोत्सव हर वर्ष ही जिले में आकर्षण का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र रहता है। हर वर्ष की भांति इस बार भी 20 अक्टूबर रविवार की शाम शिव मंदिर परिसर में रावण महोत्सव के अवसर पर रंग बिरंगी परिधान में सजे रावण की आकर्षक पुतले का जिसमें काफी संख्या में पटाखे और आतिशबाजी का आनंद उपस्थित लोगों ने उठाया। पिछले सात दशक से चली आ रही इस परंपरा का निर्वाहन केवल 2 साल विशेष परिस्थितियों में नहीं हो पाया था वह समय रहा वर्ष 1991 में झरिया के विधायक सूर्यदेव सिंह के निधन और वर्ष 2017 में पूर्व सचिव प्रभु नाथ सिंह के निधन के चलते आयोजन को स्थगित कर दिया गया था।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment