झारखंड की रजत जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर उप विकास आयुक्त ने की बैठक

आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजन करने के निर्देश झारखंड की रजत जयंती समारोह हेतु उप विकास आयुक्त श्री सादात अनवर की अध्यक्षता में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक(आवास), प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस के साथ  बैठक की गई। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने कार्यक्रम को भव्य बनाने हेतु … Read more

जिला उद्योग केन्द्र द्वारा उद्यम पंजीकरण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

आज दिनांक-08.11.2025 को ड्रीम वीवर्स एडुट्रैक प्राइवेट लिमिटेड, त्रिमूर्ति कॉम्प्लेक्स, नवाडीह, धनबाद में उद्यम पंजीकरण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम में कुल- 100 लाभुकों ने भाग लिया जिसमें से कुल 15 लाभुकों का उद्यम पंजीकरण किया गया । सर्वप्रथम श्री आदित्य चौधरी, ई०ओ०डी०बी०.प्रबंधक , जिला उद्योग केन्द्र, धनबाद द्वारा उद्यम … Read more

आद्रा मंडल में रॉलिंग ब्लॉक के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में किया जाएगा बदलाव |

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में रॉलिंग ब्लॉक के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया जाएगा जिनका विवरण इस प्रकार है –• दिनांक 10.11.25 एवं 13.11.25 को गाड़ी संख्या 18019/18020 झाड़ग्राम-धनबाद – झाड़ग्राम मेमू एक्सप्रेस का आंशिक समापन एवं प्रारम्भ बोकारो स्टील सिटी स्टेशन से किया जायेगा किया |• दिनांक 10.11.25 एवं 13.11.25 … Read more

धनबाद मंडल में चलाया गया मेगा टिकट चेकिंग अभियान |

धनबाद मंडल में बड़े पैमाना पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है | इसी क्रम में आज दिनांक 08.11.25 को धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया | यह टिकट चेकिंग अभियान सुनियोजित कार्यक्रम के तहत दिन-रात चलाया गया | इस जांच अभियान के परिणामस्वरूप 1080 यात्रियों को पकड़ा गया जिसमें बिना … Read more

आसनसोल: चरनपुर कोयला खदान में अवैध उत्खनन के दौरान युवक की मलबे में दबकर मौत

आसनसोल के बराबनी थाना क्षेत्र अंतर्गत चरनपुर स्थित कोयला खदान में अवैध उत्खनन एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। देर रात कोयला काटते समय ढहे मलबे में दबकर एक युवक की मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोग घायल युवक को लेकर आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित … Read more

बोकारो एयरपोर्ट के पास आज से हटेंगे अवैध बूचड़खाने, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

बोकारो (BOKARO): बोकारो एयरपोर्ट के संचालन में अड़चन बने सेक्टर-12 मोड़, दुंदीबाद बाजार इलाके के अवैध बूचड़खानों और मीट दुकानों को हटाने की कवायद अब अंतिम चरण में प्रवेश कर चुकी है। जिला प्रशासन और बीएसएल शनिवार से कुल 29 अनधिकृत प्रतिष्ठानों को हटाने की प्रक्रिया की शुरुआत करने जा रहे हैं। करीब एक वर्ष … Read more

बंगाल से गिरफ्तार: झारखंड को लूटने वाला कुख्यात मास्टरमाइंड पकड़ा गया

रांची (RANCHI): मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म की दुनिया में छिपे ठगों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने झारखंड के करोड़ों रुपये हड़पने वाले साइबर अपराध के मास्टरमाइंड दीप मजूमदार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने रांची के एक व्यक्ति को फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग और निवेश प्लेटफॉर्म के जरिए … Read more

तेज़ धारदार हथियार से की गई टुना की हत्या, इलाके में सनसनी

रांची (RANCHI): खूंटी थाना क्षेत्र में रंजीत महतो उर्फ़ टुना की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह हत्या 31 अक्टूबर की शाम कदमा के पास डहूपीढ़ी क्षेत्र में हुई थी। मृतक रंजीत महतो, जो रांची … Read more

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: झारखंड में CCL के प्रबंधक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची (RANCHI): झारखंड में भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के एक वरिष्ठ अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में हिरासत में लिया है। यह गिरफ्तारी डाकरा परियोजना कार्यालय में तैनात कार्मिक एवं मानव संसाधन प्रबंधक के खिलाफ की गई है, जिन पर नौकरी संबंधी फाइल आगे … Read more

BCCL एरिया-4 के लकड़का 8 नंबर बंद चानक में भीषण आग, जहरीले धुएं से घबराए ग्रामीण

धनबाद (DHANBAD): बीसीसीएल के एरिया-4 में स्थित लकड़का 8 नंबर बंद चानक में शनिवार को अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग से उठती ऊँची लपटें और घना जहरीला धुआं पूरे इलाके में फैल गया, जिससे आसपास के गांवों में खलबली मच गई। यह इलाका कतरी नदी के तट पर बसा है और पास में बड़ी … Read more