मां की रसोई के तहत जरूरतमंदों के बीच बांटी गई खिचड़ी और हलुआ

Share This News

कनक रेखा ट्रस्ट की पहल से हर शनिवार हनुमान मंदिर परिसर में होता है भोजन वितरण, मानव सेवा में जुटे हैं ट्रस्ट के सदस्य

धनबाद: रणधीर वर्मा चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शनिवार को कनक रेखा ट्रस्ट की ओर से संचालित ‘मां की रसोई’ के तहत जरूरतमंदों एवं श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी और हलुआ का वितरण किया गया। ट्रस्ट की अध्यक्ष ललिता सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत बजरंगबली की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद लोगों को प्रेमपूर्वक भोजन परोसा गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मनीष कुमार ने अपने हाथों से जरूरतमंदों के बीच खिचड़ी और हलुआ वितरित किया। इस दौरान ट्रस्ट के सदस्यों ने सेवा भाव के साथ लोगों को भोजन कराया। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने कनक रेखा ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए सदस्यों के सेवा कार्यों की प्रशंसा की।
ट्रस्ट की अध्यक्ष ललिता सिंह ने बताया कि ‘मां की रसोई’ के माध्यम से प्रत्येक शनिवार को हनुमान मंदिर परिसर में जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरित किया जाता है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करने से ट्रस्ट के सदस्यों को आत्मिक संतुष्टि और आनंद की अनुभूति होती है। शनिवार को भोजन वितरण में सहयोग के लिए उन्होंने विशिष्ट अतिथि मनीष कुमार के प्रति आभार जताया।
ललिता सिंह ने बताया कि कनक रेखा ट्रस्ट भोजन वितरण के साथ-साथ रक्तदान शिविरों के आयोजन, जरूरतमंद मरीजों की सहायता, गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग तथा आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की मदद जैसे सामाजिक कार्यों में भी निरंतर सक्रिय है। ट्रस्ट का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता कर समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करना है।
कार्यक्रम में स्नेहा, सृष्टि सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य मौजूद रहे और सेवा कार्य में सक्रिय योगदान दिया

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment