विश्व पोलियो दिवस: रोटरी क्लब ऑफ धनबाद ने निकाली ई-रिक्शा जागरूकता रैली

Share This News

​धनबाद:
विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ धनबाद द्वारा शनिवार सुबह 11:00 बजे जीवन ज्योति स्कूल से एक विशेष ई-रिक्शा (टोटो) जागरूकता रैली रवाना की गई। क्लब के पदाधिकारियों ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
​आकर्षक बैनरों और लाउडस्पीकरों से सुसज्जित यह काफिला बैंक मोड़, पुराना बाजार, हीरापुर और सरायढेला समेत शहर के प्रमुख मार्गों और बस्तियों से गुजरा। इस अभियान का उद्देश्य ‘दो बूंद जिंदगी की’ का संदेश हर घर तक पहुँचाना और 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक दिलाने के प्रति अभिभावकों को जागरूक करना था। रोटरी सदस्यों ने दोहराया कि जब तक पोलियो का पूरी तरह खात्मा नहीं हो जाता, क्लब का यह जन-जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Leave a comment