धनबाद.धनबाद में जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा सांसद ढुल्लू महतो ने धनसार स्थित समाजसेवी एवं प्रसिद्ध उद्योगपति राम मोहन सिंह व उनके पुत्र संजय सिंहके आवास पहुंचकर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान सांसद का जोरदार स्वागत किया गया। राम मोहन सिंह सहित स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं गर्मजोशी के साथ उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी देखने को मिली।
इस दौरान सांसद ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को रखा और आगामी चुनावों को लेकर संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की। सांसद ढुल्लू महतो ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि देश में बुनियादी ढांचे के विकास, गरीब कल्याण योजनाओं, डिजिटल इंडिया अभियान, महिला सशक्तिकरण और किसानों के हित में ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ झारखंड की जनता को भी मिल रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
वहीं उद्योगपति एवं समाजसेवी राम मोहन सिंह ने सांसद के स्वागत के दौरान कहा कि उनका जुड़ाव शुरू से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा से रहा है और वे हमेशा भाजपा के समर्थक रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि देश विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।