मां तारा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
धनबाद।कुम्हारपट्टी स्थित नवनिर्मित अघोर आश्रम में मंगलवार को मां तारा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। मां तारा भक्त मंडली द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से मनईटांड़, पुराना स्टेशन रोड एवं रेलवे कॉलोनी होते हुए नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरने के बाद शोभायात्रा पुनः आश्रम लौटी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि युवा संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह समाजसेवी दिलीप सिंह ने मां तारा का आशीर्वाद लिया। श्री सिंह ने कहा धार्मिक आयोजन केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होते,ये समाज को एक सूत्र में बांधते हैं और भाईचारे का संदेश देते हैं। हमारी संस्कृति और परंपराएं ही हमारी असली ताकत हैं। युवाओं को आगे आकर ऐसे आयोजनों में हिस्सा लेना चाहिए ताकि हमारी विरासत अगली पीढ़ी तक पहुंचे।मुख्य पुजारी प्रवीण मिश्रा ने बताया कि दूसरे दिन नगर भ्रमण के बाद वैदिक विधि से प्राण प्रतिष्ठा होगी और तीसरे दिन विशाल भंडारे में प्रसाद वितरण किया जाएगा।इस दौरान गुरु चंद्रभूषण चौधरी, प्रवीण मिश्रा, अनिकेत रॉय, सुधीर अघोरी, बड़े महतो, पिंटू मोदी, तारक दा, गौतम सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।